
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह से मतदान जारी
है और 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार,
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और कुछ इलाकों में लोग अपने मताधिकार
का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिये।
मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा।विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा समर्थित
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने प्रभावशाली शिया नेता और पूर्व मंत्री आगा
रूहुल्लाह मेहदी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक
पार्टी (पीडीपी) ने अपनी युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा को
उम्मीदवार बनाया है।