JDU ने याद दिलाया अमित शाह का बयान

JDU ने याद दिलाया अमित शाह का बयान
JDU ने याद दिलाया अमित शाह का बयान
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विनी चौबे ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नीतीश
कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री का दर्जा मिलता है तो इससे बिहार धन्य हो जाएगा। उन्होंने कहा
कि हमें जगजीवन राम के बाद दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। यह बिहार के लिए गौरव की
बात होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी निजी इच्छा है।अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार
में राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। नीतीश कुमार बिहार के 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। उनका ओहदा
मुख्यमंत्री से भी बड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री की जोड़ी
देश को नई दिशा दे रही है। एनडीए का लक्ष्य 2025 का चुनाव जीतना है। ऐसे में नीतीश कुमार
को उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। हालांकि, अश्विनी चौबे कैसे बयान पर जदयू की भी
प्रतिक्रिया आई है। जदयू ने कहा है कि सभी के पास बोलने की आजादी है। लेकिन बिहार को
नीतीश कुमार का चेहरा पसंद है। जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार
की सेवा की है। जनता आज फिर से नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट देने जा रही है। बिहार
चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे।

JDU ने याद दिलाया अमित शाह का बयान

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अश्वनी चौबे के बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा

कि कौन क्या बोलता है, यह उनका विषय नहीं है। नीरज कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह के

भाषण का जिक्र किया जो उन्होंने पटना में दिया था। उनके मुताबिक अमित शाह ने सार्वजनिक

रूप से कहा था कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार का नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा

कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राजनीतिक जोड़ी से विपक्ष राजनीतिक रूप से लकवा

ग्रस्त घोषित हो गया है। नीरज कुमार के मुताबिक एनडीए ने 30 सीटों पर लोकसभा चुनाव

में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि 174 से ज्यादा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश

कुमार से जनता को उम्मीद है। जनता उन्हें उम्मीद भरी निगाहों से देखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »