
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 14 अगस्त 1957 को जॉनी लिवर का जन्म हुआ था।
उनका असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है।
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
Johnny Lever Birthday: बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग’ कहे जाते हैं जॉनी लीवर, आज मना रहे 68वां जन्मदिन
वह 7वीं के बाद स्कूल नहीं जा पाए। परिवार की आर्थिक मदद के लिए
वह सड़क पर कलम बेचने का काम करने लगे।
वह फिल्मी सितारों की मिमिक्री करके पेन बेचते, जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी।
जॉनी लीवर ने बताया था कि पहले वह पेन बेचकर 25-30 रुपए कमाते थे।
लेकिन जब उन्होंने फिल्मी सितारों की मिमिक्री करके पेन बेचना शुरू किया
तो उनकी प्रतिदिन की कमाई 250-300 रुपए होती थी।
लेकिन इस समय तक उनको यह नहीं पता था कि एक दिन यह उनका पेशा बन जाएगा।
जॉनी लीवर के पिता हिंदुस्तान लीवर में काम किया करते थे।
यहीं पर उन्होंने बेटे को भी नौकरी दिलवा दी।
अधिक वजन के ड्रम को जॉनी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा दिया करते थे।
कंपनी में काम करने के दौरान वह अपने साथियों को एक्टिंग कॉमेडी करने हंसाया करते थे।
कंपनी में काम करने के दौरान ही