
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के एक साथ डिनर करते देखे जाने के बाद
उनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
मॉन्ट्रियल में उनकी मुलाकात और ट्रूडो के कैटी के कॉन्सर्ट के पुराने वीडियो
ने इन अटकलों को और हवा दी है
खासकर दोनों के हालिया अलगाव को देखते हुए।
हालांकि, दोनों के प्रवक्ताओं ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है
जिससे रहस्य बरकरार है।
कुछ हफ्ते पहले, मशहूर गायिका कैटी पेरी अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से अलग होने
की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। अब एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में है
और इस बार उनका नाम कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से जुडा है।
Justin Trudeau और Katy Perry के बीच क्या चल रहा है? वायरल तस्वीरों और वीडियो ने मचाई हलचल!
हाल ही में कैटी और ट्रूडो को मॉन्ट्रियल के एक फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते देखा गया।
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के बीच ‘कुछ तो पक रहा है
वाली अफवाहें उडने लगीं।
इतना ही नहीं, ट्रूडो का एक पुराना वीडियो भी
सामने आया है जिसमें वह कैटी के कॉन्सर्ट में नजर आ रहे हैं
जिससे इन अटकलों को और हवा मिली है।
मॉन्ट्रियल के ‘ले वायलन रेस्टोरेंट’ के एक सलाहकार ने पुष्टि की कि पूर्व कनाडाई
प्रधानमंत्री और गायिका ने सोमवार शाम को करीब दो घंटे साथ बिताए।
TMZ ने इस मुलाकात की तस्वीरें जारी कीं, जिसके बाद से ही उनके प्रेम संबंधों की चर्चा तेज हो गई।