Kejriwal 2 तारीख को जेल में जाएंगे

Kejriwal 2 तारीख को जेल में जाएंगे
Kejriwal 2 तारीख को जेल में जाएंगे
हरसिमरत अपने दिवंगत ससुर और पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल
का जिक्र करते हुए मतदाताओं को याद दिला रही हैं कि वह उनकी परेशानियों का
समाधान करने के लिए उनके बीच रहते थे। बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणी अकाली
दल (शिअद) की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केजरीवाल 2 जून को जेल
में चला जाएगा, वो केंद्र में कभी कुछ नहीं बनेगा। कांग्रेस ने पिछली बार 545 सीट पर
चुनाव लड़ा था और उन्हें 50 सीटें मिली थी। अब वे 325 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इस
बार उन्हें 30 सीटें मिल जाएंगी। भाजपा किसानों को मारपीट रही है, किसान उन्हें खेत
में भी घुसने नहीं दे रहे। आप अकाली दल को मज़बूत करें जो संसद में जाकर आपके हकों
की लड़ाई लड़ें। हरसिमरत अपने दिवंगत ससुर और पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश
सिंह बादल का जिक्र करते हुए मतदाताओं को याद दिला रही हैं कि वह उनकी परेशानियों का
समाधान करने के लिए उनके बीच रहते थे। बठिंडा संसदीय क्षेत्र में एक जून को मतदान होना
है। इस निर्वाचन क्षेत्र को शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाता है और पार्टी प्रमुख सुखबीर
सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत 2009 से इस सीट पर जीत हासिल कर रही हैं। इसबार भी वे
बठिंडा सीट को बरकरार रखना चाहती हैं 

Kejriwal 2 तारीख को जेल में जाएंगे

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपने देश को ‘‘बचाने’’ के लिए जेल

जाने पर गर्व है। केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में अपनी अंतरिम जमानत अवधि समाप्त

होने पर दो जून को आत्मसमर्पण करना है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने खुद की

तुलना स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से करते हुए यहां पीटीआई की वीडियो सेवा से कहा, ‘‘मैं

भगत सिंह का अनुयायी हूं। यदि देश को बचाने के लिए मुझे 100 बार जेल जाना पड़ा तो मैं

जाऊंगा।’’ केजरीवाल उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद एक जून तक अंतरिम जमानत

पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »