Kenya में बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत

Kenya में बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत
Kenya में बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत
केन्या रेड क्रॉस सोसायटी ने बताया कि बाढ़ के कारण पांच प्रमुख सड़कों का शेष हिस्सों से संपर्क
टूट गया है जिसमें उत्तरी केन्या में गैरिसा रोड भी शामिल है जहां 51 यात्रियों को ले जा रही एक बस
मंगलवार को बह गयी थी।  केन्या के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम 13 लोगों
की मौत हो गयी तथा करीब 15,000 लोग विस्थापित हो गए। मौसम विज्ञानियों ने जून तक और
बारिश होने की आशंका जतायी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड
क्रॉस सोसायटी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण करीब 20,000 लोग प्रभावित
हुए हैं। इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ से विस्थापित
तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं।

Kenya में बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत

इस पूर्वी अफ्रीकी देश में बारिश के पिछले मौसम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी।

केन्या रेड क्रॉस सोसायटी ने बताया कि बाढ़ के कारण पांच प्रमुख सड़कों का शेष हिस्सों से संपर्क

टूट गया है जिसमें उत्तरी केन्या में गैरिसा रोड भी शामिल है जहां 51 यात्रियों को ले जा रही एक

बस मंगलवार को बह गयी थी। सभी यात्रियों को बचा लिया गया था। केन्या के आपदा प्रबंधन

एजेंसी ने लामू, ताना रिवर और गैरिसा काउंटी के निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है

और उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल

के अंत तक बारिश का मौसम अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है और जून में बारिश कम होना

शुरू होगी।संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी

के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ से विस्थापित

तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »