
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर को तमिलनाडु भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए वह हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी।
पार्टी पदाधिकारियों में यह फेरबदल तमिलनाडु में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है।
Khushbu Sundar तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया
पार्टी ने बताया कि केशव विनायकन प्रदेश संगठन महासचिव के तौर पर
प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन प्रदेश महासचिव के रूप में और कराटे आर. त्यागराजन प्रदेश सचिव के रूप
में अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, कुल 45 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है
जिनमें अधिकतर अपने पदों पर कायम हैं, जबकि खुशबू सुंदर समेत कुछ नयी नियुक्तियां भी की गई हैं।
नैनार नागेन्द्रन ने अप्रैल 2025 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
उन्होंने सभी नवनियुक्त और वर्तमान पदाधिकारियों को बधाई दी है।
खुशबू सुंदर ने वर्ष 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं और पिछले वर्ष इस पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।
Khushbu Sundar तमिलनाडु भाजपा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ
खुशबू सुंदर को तमिलनाडु भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।