KKR के फैन ने पैंट के अंदर छुपाई गेंद तो गुस्से से लाल हुआ पुलिस वाला
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार 11 मई
को ईडन गार्डन्स पर मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान का एक वीडियो
सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर
आया कि केकेआर की जर्सी पहने युवा फैन ने स्टैंड्स में आई गेंद को अपनी पैंट
के अंदर रख लिया और पुलिस वाले ने गुस्से में उससे गेंद छुड़ाई। दरअसल, एक
बल्लेबाज ने दमदार छक्का जमाकर गेंद को स्टैंड्स में भेजा। वहां मौजूद एक युवा
फैन ने गेंद पकड़ी और स्टेडियम के बाहर जाने लगा। उसके पीछे पुलिस वाला भागा।
पुलिस वाले को देखकर फैन ने गेंद अपनी पैंट में छुपा ली। तब पुलिस वाले ने गुस्से
में फैन से गेंद छीनी और मैदान में लौटाई। फिर पुलिस वाले ने फैन को लगातार धक्के
देकर मैदान से बाहर निकालने की कोशिश की।कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई
इंडियंस के बीच हाल ही में ईडन गार्डन्स पर मैच खेला गया था। इस मैच का एक
वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में नजर आया कि गेंद
स्टैंड्स में आई तो फैन ने उसे उठाकर अपनी पैंट के अंदर छुपा लिया। फिर पुलिस
अधिकारी ने गुस्से से फैन से गेंद ली और मैदान में लौटाई।
यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को देखने
के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बहरहाल, मैच की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स
ने वर्षाबाधित मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 147
रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बना
सकी। पता हो कि केकेआर की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है
जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।