नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन गुरुवार को सदन
की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष
की अनुमति के बादएलजी सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र चर्चा
शुरू हुई। आप विधायक संजीव झा ने इस
संबंध में निंद प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया। वहीं,
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक बजे
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित करेंगे।
पत्र की भाषा आपत्तिजनक है
आप विधायक मदन लाल ने कहा कि एलजी साहब ने पानी के बढ़े
हुए बिलों सेराहत देने के लिए वनटाइम सेटलमेंट योजना को रोके
जाने के आरोप पर जो पत्र मुख्यमंत्री को
लिखा है और उसमें जो मुद्दे उठाए गए हैं, वे उचित नहीं है।
पत्र की भाषा आपत्तिजनक है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि इस सदन में जो भी सदस्य
एलजी साहब पर आरोप लगा रहे हैं वे उनसे माफी मांगें।
पत्र में कुछ भी गलत नहीं लिखा गया है। पानी के बिलों पर
गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी
के बढ़े हुए बिलों को राहत देने के
लिए सरकार कामकर रही थी। मगर वनटाइमसेटलमेंट योजना
को भाजपा के इशारे पर रोक दिया गया।
मगर इसी बीच बुधवार को एलजी ने सीएम को पत्र लिखा है।
एलजी ने एक नेता की तरह पत्र लिखा है
और भाषा आपत्तिजनक है।
‘एलजी को दिल्ली की जानकारी नहीं’
उन्होंने कहा कि एलजी साहब को दिल्ली के बारे में जानकारी नहीं हैं। वह कह रहे हैं कि कुछ कॉलोनियों में पानी क्यों
नहीं पहुंचा है?मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कुछ कॉलोनियां वन विभाग की जमीन पर हैं, कुछ एएसआई की जमीन पर है।
उनकी एनओसी नहींमिल रही है, इसलिए पानी नहीं मिल पाया है। एलजी साहेब एनओसी दिला दें तो वहां पानी पहुंच जाएगा।
