
बता दें कि नए साल के आते ही कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। एक जनवरी से तेल
विपणन कंपनियां खाना पकाने, व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग होने वाले एलपीजी
सिलेंडर की कीमत में बदलाव करेंगी। कुछ समय पहले ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर
की कीमत स्थिर बनी हुई है। इन कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां विमानन
ईंधन की कीमत में भी बदलाव कर सकती है।ईपीएफओ पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ा
बदलाव होगा। नए नियमों के मुताबिक पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक से अपनी पेंशन
निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त सत्यापन करवाने की
आवश्यकता नहीं होगी। नियम में होने वाले इस बदलाव से पेंशन निकालना आसान
और सुलभ होगा। यूपीआई 123 पे के जरिए फीचर फोन यूजर्स भी ऑनलाइन पेमेंट
अब 10 हजार रुपये तक कर सकेंगे। ये सुविधा 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इस
सुविधा के जरिए बड़े लेन देन करना यूजर्स के लिए आसान होगा।सेंसेक्स, सेंसेक्स-50
की एक्सपायरी डेट एक जनवरी से बदलने वाली है। अब ये शेयर शुक्रवार की जगह
मंगलवार को एक्सपायर हुआ करेंगे। वहीं तिमाही और अर्ध वार्षिक अनुबंध भी अब
महीने के अंतिम मंगलवार को एक्सपायर हुआ करेंगे। नए नियमों की मानें तो निफ्टी
50 का मासिक अनुबंध गुरुवार को खत्म होगा।किसानों को अब लोन मिलना आसान
होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की मानें तो एक जनवरी 2025 से किसान बिना किसी गारंटी
के दो लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। ये बदलाव 1.6 लाख रुपये की पिछली सीमा के बाद हुआ है।