Mahindra XUV 3XO की पहले दिन हुई 1500 से ज्‍यादा डिलीवरी

Mahindra XUV 3XO की पहले दिन हुई 1500 से ज्‍यादा डिलीवरी
Mahindra XUV 3XO की पहले दिन हुई 1500 से ज्‍यादा डिलीवरी

नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से अप्रैल महीने में ही XUV 3XO को लॉन्‍च किया गया

था। जिसके बाद इसकी डिलीवरी की शुरूआत 26 मई से की गई है। कंपनी की ओर से

पहले ही दिन एसयूवी की 1500 यूनिट डिलीवर की हैं। एसयूवी में किस तरह के फीचर्स

, इंजन को दिया गया है। इसके कितने वेरिएंट बाजार में उतारे गए हैं। हम आपको इस

खबर में बता रहे हैं। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से 29 April को XUV 3XO

को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को 26 May 2024 से शुरू किया

गया है। पहले ही दिन कंपनी ने इसकी 1500 से ज्‍यादा यूनिट्स को डिलीवर किया है।

कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी में किस तरह की खासियत दी गई हैं इसकी कीमत क्‍या है। आइए

जानते हैं।

पहले दिन हुई रिकॉर्ड डिलीवरी

महिंद्रा ने अपनी सबसे नई एसयूवी XUV 3XO की डिलीवरी को शुरू कर दिया है। कंपनी

ने पहले दिन 1500 से ज्‍यादा यूनिट्स को देशभर में डिलीवर किया है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस

गुल पनाग ने बेंगलुरू में तो पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्‍यू हेडन ने चेन्‍नई में ग्राहकों

को एसयूवी की चाबी सौंपी। इसके अलावा देशभर के सभी शहरों में एसयूवी की डिलीवरी

दी गई हैं।

कितनी हुई बुकिंग

कंपनी ने 15 मई से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था और सिर्फ एक घंटे में ही इसके लिए

देशभर से 50 हजार से ज्‍यादा बुकिंग हो गई थीं। महिंद्रा ने XUV 3XO को 29 April 2024

को ही लॉन्‍च किया था।

Mahindra XUV 3XO की पहले दिन हुई 1500 से ज्‍यादा डिलीवरी

महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी XUV 3XO की 10 हजार यूनिट्स का

प्रोडक्‍शन किया हुआ है। इसके अलावा इस एसयूवी की हर महीने नौ हजार यूनिट्स का

प्रोडक्‍शन किया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को जल्‍द से जल्‍द एसयूवी की डिलीवरी की जाए।

ऐसे में जिन ग्राहकों ने एसयूवी को पहले बुक किया है, उनको 26 मई से डिलीवरी देना शुरू

कर दिया गया है। ज्‍यादा बुकिंग और सीमित प्रोडक्‍शन के कारण ग्राहकों को एसयूवी की

डिलीवरी के लिए अधिकतम पांच से छह महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »