Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास

 

Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास
Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास
 ममता कुलकर्णी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से शोबिज से दूर रहने
वाली ममता कुलकर्णी ने अब महाकुंभ पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। अब वो
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही है।महाकुंभ पहुंचकर ममता कुलकर्णी
अब आध्यात्म की ओर रुख कर रही है। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी
किसी समय में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार की हिरोइन
हुआ करती थी। अब 25 वर्षों के अंतराल के बाद वो फिर से चर्चा में आ गई है। बॉलीवुड
की शोबिज से दूर ममता कुलकर्णी संन्यास का रुख कर लिया है।महाकुंभ जहां लाखों लोग
आध्यात्म की शांति तलाश में जुटते है। इस आध्यात्म के जरिए ही उनके जीवन में गहरा
बदलाव आता है जो अब ममता कुलकर्णी के जीवन में आया है। ममता कुलकर्णी द्वारा
लिए गए इस कदम के बाद वो फिर से चर्चा में आ गई है। आपको उनकी हाई प्रोफाइल
लाइफ, उनकी नेटवर्थ और उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते है।ममता कुलकर्णी का
फिल्मी करियर वर्ष 1992 में फिल्म तिरंगा के साथ शुरू हुआ था। इस फिल्म में उनकी
भूमिका बेहद मामूली थी। इस फिल्म में राज कुमार और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज
कलाकारों ने अभिनय किया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी वर्ष 1993 में आई फिल्म
अशांत, आशिक आवारा और वक़्त हमारा है में नजर आई। इन फिल्में में उनकी
अदाकारी को जमकर सराहा गया।

Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास

हालांकि वर्ष 1993 में ही ममता कुलकर्णी उस समय विवादों में घिर गई जब एक मैगजिन

के लिए उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड चौंक गया

था। उनके करियर से जुड़ी ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी थी। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के छोटा राजन के

साथ भी काफी जुड़ा था।विवाद से ममता कुलकर्णी का नाता जुड़ा रहा है। वर्ष 2015 में

ममता एक बड़े ड्रग तस्करी घोटाले में फंसी थी। इस घोटाले में उनके पति विक्की गोस्वामी

के साथ उनपर जो हजार करोड़ रुपये के ड्रग कार्टेल शामिल था। इन आरोपों के बाद भी ममता

कुलकर्णी खुद को बेगुनाह साबित करने में लगी रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी सारी

संपत्ति बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेहनत करने के बाद बनाई गई है। वहीं वर्ष 2016 में बॉम्बे हाई

कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने का फैसला किया, जिसके बाद

उनके भारत लौटने का रास्ता भी साफ हो गया।जब ममता कुलकर्णी वापस लौटी तो उन्होंने

खुद को योगिनी के तौर पर पेश किया है। ये एक गहन परिवर्तन और आध्यात्मिक जागृति

का संकेत है जिसने स्पष्ट रूप से जीवन के प्रति उनके वर्तमान दृष्टिकोण को आकार दिया

है। उनकी वित्तीय स्थिति भी दिलचस्पी का विषय रही है, रिपोर्टों के अनुसार ममता

कुलकर्णी की कुल संपत्ति $10 मिलियन (लगभग ₹85 करोड़) है, जो लाइमलाइट से

दूर जाने से पहले उनकी सफलता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »