
Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास
हालांकि वर्ष 1993 में ही ममता कुलकर्णी उस समय विवादों में घिर गई जब एक मैगजिन
के लिए उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड चौंक गया
था। उनके करियर से जुड़ी ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी थी। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के छोटा राजन के
साथ भी काफी जुड़ा था।विवाद से ममता कुलकर्णी का नाता जुड़ा रहा है। वर्ष 2015 में
ममता एक बड़े ड्रग तस्करी घोटाले में फंसी थी। इस घोटाले में उनके पति विक्की गोस्वामी
के साथ उनपर जो हजार करोड़ रुपये के ड्रग कार्टेल शामिल था। इन आरोपों के बाद भी ममता
कुलकर्णी खुद को बेगुनाह साबित करने में लगी रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी सारी
संपत्ति बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेहनत करने के बाद बनाई गई है। वहीं वर्ष 2016 में बॉम्बे हाई
कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने का फैसला किया, जिसके बाद
उनके भारत लौटने का रास्ता भी साफ हो गया।जब ममता कुलकर्णी वापस लौटी तो उन्होंने
खुद को योगिनी के तौर पर पेश किया है। ये एक गहन परिवर्तन और आध्यात्मिक जागृति
का संकेत है जिसने स्पष्ट रूप से जीवन के प्रति उनके वर्तमान दृष्टिकोण को आकार दिया
है। उनकी वित्तीय स्थिति भी दिलचस्पी का विषय रही है, रिपोर्टों के अनुसार ममता
कुलकर्णी की कुल संपत्ति $10 मिलियन (लगभग ₹85 करोड़) है, जो लाइमलाइट से
दूर जाने से पहले उनकी सफलता को दर्शाता है।