Manish Sisodia की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा
Manish Sisodia की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा

 नई दिल्ली। Delhi liquor policy scam मामले की जांच कर रही दोनों केंद्रीय

एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

की जमानत याचिका पर आज होईकोर्ट में सुनवाई हुई।मनीष की याचिका की

सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में नोटिस जारी किया है। Delhi

liquor policy scam मामले में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा

आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका

पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण

कांता शर्मा ने ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी किया है साथ ही मामले की सुनवाई

की अगली तारीख 8 मई तय की है।

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दी है चुनौती

गौरतलब है कि आप नेता ने निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट में जमानत

अर्जी दाखिल की है। निचली अदालत ने उनकी नियमित जमानत की याचिका को

खारिज करते हुए कई कठोर टिप्पणियां की थीं।मनीष सिसोदिया ने जमानत याचिका

के साथ ही एक अलग से आवेदन भी हाईकोर्ट में दायर किया है। इस आवेदन में उन्होंने

निचली अदालत के फैसले में जो राहत मिली थी उसे बरकरार रखने का निवेदन किया था।

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा

दरअसल राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका तो ठुकरा दी थी लेकिन

उनकी पत्नी सीमा की बीमारी को देखते हुए सप्ताह में एक बार उन्हें कस्टडी में ही पत्नी से मिलने

की इजाजत दी थी।मनीष सिसोदिया ने इसी इजाजत को बरकरार रखने के लिए हाईकोर्ट में अलग

से आवेदन डाला है। इस पर ईडी ने कोर्ट में कहा कि उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है कि सिसोदिया

अपनी बीमार पत्नी से मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »