
Minahil Malik ने लीक हुए प्राइवेट वीडियो को बताया डीपफेक
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, मिशी ने प्रसिद्धि के लिए ‘सबसे निचले स्तर पर
गिरने’ के लिए बिना नाम लिए टिकटॉकर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘एक्स का ट्रेंड देखकर
बहुत दुख हुआ। एक मशहूर टिकटॉकर की वीडियो लीक हो गयी या जानबूझ कर की गयी, मुझे
नहीं पता। लेकिन बहुत शर्म की बात है। आप एक व्यक्ति के जाने के चक्कर में अपने परिवार की
इज्जत मिट्टी में मिला दी। आपको शर्म नहीं आती।’खान ने आगे कहा कि टिकटॉकर यकीनन
करीना कपूर खान की फिल्म से इंस्पायर हो गयी होगी। उन्होंने कहा, ‘जैसे ‘हीरोइन’ में करीना
अपनी फिल्म की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने प्राइवेट वीडियो लीक
कर देती है।’ अभिनेत्री ने डीपफेक वाले दावे पर तंज कस्ते हुए कहा कि मान लेते हैं, लेकिन
कोई क्यों डीपफेक पर करोड़ों खर्च करेगा।मिशी ने अंत में कहा कि लोग आपसे प्रेरणा लेते हैं,
इसलिए इसका प्रचार करना बंद करें। हमारा समाज पहले से ही नैतिक पतन से पीड़ित है।
अच्छे कामों को बढ़ावा दें और सकारात्मक कार्यों में संलग्न हों।