Modi-Trump की दोस्ती नहीं आई भारत के किसी काम

 

Modi-Trump की दोस्ती नहीं आई भारत के किसी काम
Modi-Trump की दोस्ती नहीं आई भारत के किसी काम
राष्ट्रपति पद पर दोबारा लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिये गये अपने
पहले संबोधन में कई बड़े ऐलान तो किये ही हैं साथ ही अपने कई हालिया फैसलों के लिए हो रही उनकी
आलोचनाओं का भी करारा जवाब दे दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह टैरिफ युद्ध को अमेरिका के लिए
फायदेमंद बताया, जिस तरह एलन मस्क की ओर से गैर-जरूरी कर्मचारियों को सरकारी नौकरी से
हटाये जाने को सही ठहराया, जिस तरह अपनी विस्तारवादी नीति को सही ठहराया वह दर्शाता है कि
ट्रंप जो बातें ठान कर व्हाइट हाउस में आये थे उसे वह पूरा करके ही दम लेंगे। ट्रंप ने अपने संबोधन
में आव्रजन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की। जब यह कहा कि
उनके हालिया फैसलों की वजह से ‘अमेरिका वापस आ गया है’ और अमेरिका का विश्वास व सम्मान
लौटा है तो इसके विरोध में कुछ डेमोक्रेट बाहर चले गए।

Modi-Trump की दोस्ती नहीं आई भारत के किसी काम

ट्रंप ने अपने भाषण के केवल कुछ मिनट ही विदेश नीति को समर्पित किये और अर्थव्यवस्था से

जुड़े बिंदुओं को गहराई से छुआ। ट्रंप ने साफ कहा कि शुल्क अमेरिका को फिर से अमीर और

महान बनाने के लिए हैं। ट्रंप ने संघीय बजट को संतुलित करने की कसम खाई, यहां तक कि

उन्होंने सांसदों से एक व्यापक कर कटौती एजेंडा लागू करने का आग्रह भी किया। हम आपको

बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस को इस साल के अंत में देश की ऋण सीमा बढ़ाने की ज़रूरत है या

फिर विनाशकारी डिफ़ॉल्ट का जोखिम उठाना होगा। ट्रंप ने बार-बार अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन

पर विभिन्न फैसलों को लेकर हमला भी किया। राष्ट्रपति ने साथ ही अरबपति व्यवसायी एलन

मस्क और उनके सरकारी दक्षता विभाग की प्रशंसा की, जिन्होंने 100,000 से अधिक संघीय

कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है, अरबों डॉलर की विदेशी सहायता में कटौती की है और

कई एजेंसियों को बंद कर दिया है। राष्ट्रपति ने मस्क को “सैंकड़ों अरब डॉलर की धोखाधड़ी”

की पहचान करने का श्रेय भी दिया। गैलरी में बैठे मस्क को रिपब्लिकन से भी सराहना मिली।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस से 4.5 ट्रिलियन डॉलर की व्यापक योजना पारित करने का आह्वान

किया, जो उनके 2017 के कर कटौती का विस्तार करेगी, सीमा सुरक्षा कड़ी करेगी और बड़े

पैमाने पर निर्वासन के काम के लिए निधि देगी। ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने अवैध रूप से

सीमा पार करने की घटनाएं अब तक की सबसे कम रहीं क्योंकि उनका प्रशासन इस समस्या

को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना

करते हुए इसे ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »