
मोदी ने कहा कि आज आर्टिकल 370 की दीवार गिरी
मोदी ने कहा कि आज आर्टिकल 370 की दीवार गिरी, पत्थरबाजी बंद है, लोकतंत्र मजबूत है
और लोग बढ़-चढ़कर भारत के संविधान में भरोसा करते हुए मतदान के लिए आगे आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है, आतंकवाद के आकाओं
को सबक सिखाने का सामर्थ्य दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक समय था
जब आतंकवादी जहां चाहें आकर हमला कर सकते थे। निर्दोष लोग मारे जाते थे, भारत के
कोने-कोने को निशाना बनाया जाता था और सरकारें चुपचाप बैठी रहती थीं। 2014 के
बाद का हिंदुस्तान घर में घुस कर मारता है।
NDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक
प्रधानमंत्री ने कहा कि घोटालों का एक दौर था जब यह बात बेशर्मी से सार्वजनिक रूप से स्वीकार
की जाती थी कि दिल्ली से 1 रुपया जाता है तो 15 पैसे ही पहुंचते हैं। 1 रुपए में 85 पैसे का घोटाला
होता है। उन्होंने कहा कि घोटालों की इस दुनिया ने देश को निराशा की गहराइयों में डुबा दिया था।
पॉलिसी पैरालिसिस थी, हम नाजुक स्थिति में थे। अगर किसी गरीब को घर खरीदना हो तो उसे
हजारों रुपये की रिश्वत देनी पड़ती थी। गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सांसदों के पास चक्कर
लगाने पड़े और फिर भी उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल
का मतलब है कि हम तीन गुना गति से काम करेंगे, हम तीन गुना ऊर्जा लगाएंगे। हमारे तीसरे
कार्यकाल का मतलब है कि हम देश की जनता को तीन गुना परिणाम देंगे। उन्होंने कहा कि हम
हर क्षेत्र, हर सफलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हमने सिर्फ 10 साल के अंदर भारत को
दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। और अब, जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं,
जल्द ही हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर चमकेगा। उन्होंने कहा कि
हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम 3× स्पीड के साथ काम करेंगे! हमारे तीसरे कार्यकाल
का मतलब है कि हम 3× शक्ति का संचार करेंगे! हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम 3×
परिणाम लाएंगे! उन्होंने कहा कि NDA का तीसरी बार सरकार में आना एक ऐतिहासिक घटना है।
आजादी के बाद ये सौभाग्य दूसरी बार इस देश में आया है और 60 साल के बाद आया है।