Nikki Murder Case Updates: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार

Nikki Murder Case Updates: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार
Nikki Murder Case Updates: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार
दहेज की आग में जली ग्रेटर नोएडा की निक्की, पति विपिन भाटी
और उसके परिवार पर लगा हत्या का आरोप!
26 वर्षीय निक्की को कथित तौर पर जिंदा जलाने के मामले में पति,
सास, ससुर और जेठ सहित चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई निक्की की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
दहेज को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय निक्की की कथित
तौर पर उसके पति विपिन भाटी ने बेरहमी से हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निक्की के पति,
सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

Nikki Murder Case Updates: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, निक्की की बहन कंचन की शिकायत
पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसने आरोप लगाया
कि विपिन और उसके परिवार के सदस्य 36 लाख रुपये की दहेज मांग
को लेकर निक्की को प्रताड़ित कर रहे थे।
दोनों बहनें एक ही परिवार में विवाहित थीं।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है

जिसमें निक्की को बुरी तरह से घायल अवस्था में देखा जा सकता है।

पुलिस ने आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया

लेकिन हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली लगी।

बाद में पुलिस ने उसकी मां, ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »