Pakistan Bangladesh और Turkiye पर Trump क्यों हैं मेहरबान

Pakistan Bangladesh और Turkiye पर Trump क्यों हैं मेहरबान
Pakistan Bangladesh और Turkiye पर Trump क्यों हैं मेहरबान

हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी परियोजना को लेकर ट्रंप परिवार का पाकिस्तान से जुड़ाव सामने आया था

लेकिन बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र जेंट्री बीच ने जनवरी में पाकिस्तान का दौरा किया था।हाल ही

में भारत और पाकिस्तान के बीच चले सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का

झुकाव पाकिस्तान की ओर देखा गया था जिसे लेकर सभी चौंक गये थे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी और ट्रंप की दोस्ती के किस्से दुनियाभर में सुने और सुनाये जाते हैं इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति

का पाकिस्तान की ओर झुकाव सभी के लिए आश्चर्य का विषय बन गया था। हाल ही में यह भी देखा

गया था कि बांग्लादेश भारत को आंखें दिखाने लगा है। साथ ही पाकिस्तान की खुलकर मदद करने

वाले तुर्किये को अमेरिका जिस तरह अपनी अमराम मिसाइलें सौंपने जा रहा है उसको लेकर भी लोग

आश्चर्य में हैं। लेकिन अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये पर ट्रंप की मेहरबानी के कारणों की सारी

परतें धीरे धीरे खुल रही हैं।हम आपको बता दें कि हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी परियोजना को लेकर ट्रंप

परिवार का पाकिस्तान से जुड़ाव सामने आया था लेकिन बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।

Pakistan Bangladesh और Turkiye पर Trump क्यों हैं मेहरबान

रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र जेंट्री बीच ने

जनवरी में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद यह दोनों बांग्लादेश और तुर्किये भी गए थे।

वापस लौटकर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके करीबी सहयोगियों को “पाकिस्तान नामक

अद्भुत देश” और वहां दुर्लभ खनिजों, तेल-गैस और रियल एस्टेट के क्षेत्र में अरबों डॉलर के सौदों

की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ट्रंप के बेटे और उनके मित्र की

मेजबानी खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने की थी। शरीफ ने पहले जनवरी में

इस्लामाबाद में वित्त और विदेश मंत्री की उपस्थिति में दोनों अमेरिकी मेहमानों का स्वागत

किया था और फिर 11 फरवरी को दुबई में एक शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी मेजबानी की थी।

यह बात भी सामने आयी है कि शरीफ ने जिन विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और राष्ट्राध्यक्षों के

साथ मुलाकात की थी उनकी तस्वीरें एक्स पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में ट्रंप के बेटे और

उनके मित्र जेंट्री बीच से मुलाकात की तस्वीरें भी थीं।इसके अलावा, 29 जनवरी को पाकिस्तानी

प्रधानमंत्री से मिलने के अगले दिन जेंट्री बीच ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »