
वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने से एक दिन पूर्व 13 मई
को रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति का आभार जताने की
इच्छा जताई थी। मंगलवार को वह अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 25,000
महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराएंगे।
डा. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में शाम 4.30 बजे नारी शक्ति
संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर शाम
चार बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल रवाना
होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।वाराणसी लोकसभा
सीट से नामांकन करने से एक दिन पूर्व 13 मई को रोड शो के बाद प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति का आभार जताने की इच्छा जताई थी। मंगलवार
को वह अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 25000 महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे
और उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराएंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
के मैदान में शाम 4.30 बजे नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंच व्यवस्था का पूरा दायित्व महिलाएं संभालेंगी
आयोजन का संचालन, मंच व्यवस्था आदि संपूर्ण दायित्व महिलाएं ही संभालेंगी।
प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता
समूहों की लखपति दीदियों, लाभार्थी वर्ग की महिलाओं और भाजपा की महिला
पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।
PM मोदी आज वाराणसी में 25 हजार महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद
पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा। काशी में रह रहीं महाराष्ट्र, बंगाल,
गुजरात, दक्षिण भारत आदि प्रांतों की महिलाएं आयोजन में उपस्थित रहेंगी।
डाक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, वकील, खिलाड़ी, व्यापारी आदि अलग-अलग कार्य
करने वाली महिलाएं भी होंगी।