PM Modi करेंगे Wayanad का दौरा

PM Modi करेंगे Wayanad का दौरा
PM Modi करेंगे Wayanad का दौरा
लैंडस्लाइड के कारण वायनाड में भारी तबाही हुई है। इस आपदा के कारण केरल में
300 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। बता दें की वायनाड में भारी भूस्खलन
30 जुलाई को हुआ था, जिसके पीछे मुख्य कारण भारी बारिश बताई गई थी।पीएम
नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वायनाड जाएंगे। पीएम मोदी भूस्खलन से प्रभावित इलाकों
का दौरा करेंगे। लैंडस्लाइड के कारण वायनाड में भारी तबाही हुई है। इस आपदा के कारण
केरल में 300 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। बता दें की वायनाड में भारी भूस्खलन
30 जुलाई को हुआ था, जिसके पीछे मुख्य कारण भारी बारिश बताई गई थी। 

PM Modi करेंगे Wayanad का दौरा

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड के दौरे पर रहेंगे। इस कारण सर्च ऑपरेशन

नहीं चलाया जाएगा। खोज करने वाली टीम के सदस्यों को इस दौरान प्रभावित इलाकों

में जाने की अनुमति नहीं होगी। ये जानकारी जिला कलेक्टर डी.आर. मेघाश्री ने दी है।

इस दौरे पर रहते हुए पीएम मोदी आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। पीएम प्रभावितों

से मिलने राहत शिविर जाएंगे। यहाँ लगभग 10 हजार लोग आश्रय लेकर रह रहे है।

 अधिकारियों के मुताबिक मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे जहां केरल के

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य सरकार

के शीर्ष अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे।इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से वायनाड के

भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान

में शामिल दल प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया

कि मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन वाले

क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से मुलाकात करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि मोदी इसके

बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें आपदा और उसके बाद जारी

राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। केरल के वायनाड जिले में

30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों

की मौत हो गई थी। क्षेत्र में कई लोग अभी भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »