
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा
एवं विज्ञान शोध संस्थान की आधारशिला रखी। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री मोहन यादव और धीरेंद्र
शास्त्री भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले
पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि
की कामना की।जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये हनुमान जी की कृपा है कि
आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है। अभी मैंने यहां श्री बागेश्वर धाम
चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है। ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा।
पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा तैयार होगी।मैं इस पुनीत कार्य के लिए श्री धीरेन्द्र
शास्त्री जी का अभिनंदन करता हूं और बुंदेलखंड के लोगों को बहुत बहुत
बधाई देता हूं।’ मोदी ने कहा, ‘आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता
है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश
और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है।’ उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था से नफरत करने वाले
ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं।
PM Modi ने किया कैंसर अस्पताल का शिलान्यास
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री जी काफी समय से देश में एकता के मंत्र को
लेकर लोगों को जागरूरत करते रहे हैं। अब उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है।
इस कैंसर संस्थान के निर्माण की ठानी है। यानि, अब यहां बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन
तीनों का आशीर्वाद मिलेगा।’पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम… ये एक ओर पूजन और
साधन के केंद्र रहे हैं, तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने ही हमें
आयुर्वेद का विज्ञान दिया।