
PM Modi से बदला लेने के लिए तैयार बैठी है दिल्ली की जनता
केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली के विकास और हित को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि
जनता के काम कराने के लिए हमने इनके आगे हाथ भी फैलाये और कभी-कभी संघर्ष भी किया।
आज बीजेपी के डबल इंजन सरकारों के कामों और आप के कामों को उठाकर देख लो हमारे काम
बेहतर हैं।प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी आज भी केवल
दिल्ली की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं। प्रधानमंत्री जी 2020 में
आपने दिल्ली देहात के किसानों को जमीनों का मालिकाना हक़ दिलाने और प्लॉट देने का वादा किया
था, उस वादे का क्या हुआ।’केजरीवाल ने पीएम को उनके पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा, ‘मोदी
जी, ग्रामीण दिल्ली के लोग अभी भी आपके पुराने वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री
ने 2020 में दिल्ली भूमि सुधार की धारा 81 और धारा 33 को खत्म करने का वादा किया था। मोदी
जी, अब जब आप अगली बार भाषण देने दिल्ली आएं तो कृपया इस पर भी बोलें।’उन्होंने आगे
कहा, ‘मोदी जी, आपने अभी तक दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को अधिसूचित क्यों नहीं किया है?
दिल्ली लैंड पूलिंग नीति अभी तक लागू क्यों नहीं की गई है? ये लोग सिर्फ केजरीवाल को गाली
देने के लिए वोट मांगते हैं।’ अंत में केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि ग्रामीण दिल्ली के
लोग आपसे बदला लेने के लिए तैयार हैं।