
अलीगढ़। Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को नुमाइश मैदान
में अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जन सभा संबोधित
करने पहुंचे। पीएम मोदी का अलीगढ़ में ताला और चाबी देकर स्वागत किया गया। पीएम मोदी
का स्वागत करने के लिए यूपी सीएम योगी अलीगढ़ पहुंचे हैं। सीएम योगी ने मंच से विपक्ष पर
हुंकार भरी। पहले चरण के चुनाव पर कहा कि विपक्षी का खाता भी नहीं खुलने जा रहा है।पीएम
मोदी ने मंच से राधे राधे कर जनता का अभिवादन किया। पीएम ने कहा कि मैं पहले भी अलीगढ़
आया हूं पिछली बार सबसे अनुरोध किया था। कि सपा कांग्रेस के परिवार भ्र्स्टचार पर ताला लगा
दीजिए। आपनेऐसा मजबूत ताला लगाया। कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज मैं अलीगढ़ की जनता को हाथरस के भाइयों−बहनों को यही प्रार्थनकरने आया हूं।
योगीजी ने यूपी में बदलाव कर दिया
पीएम मोदी ने कहा, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, उन्हें याद नहीं होगा। तब वह आठ साल के होंगे।
पहले टीवी पर विज्ञापन आता था कि कहीं कुछ लावारिस चीज मिले तो उसके पास मत जाना, कोई बैग
मत उठाना, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर यही हाल था। लावारिस चीजों में बम होते थे। अब योगी के कमाल
से सब बंद हो गया। अब शांति हो गई है। अब विकास हो रहा है। पहले फौजियों पर पत्थर चलाते थे, अब
फुल स्टॉप लग गया। पहले अलीगढ में आए दिन कर्फ्यू लगता था। पहले फ़ोन कर पूछते थे कि शांति है ना।
यह योगी जी ने करके दिया है आपको। दंगे हत्या गैंगवार फिरौती, यह सपा सरकार का ट्रेड मार्क था। उनकी
राजनीती इसी से चलती थी। पहले हमारी बहन बेटियां घर से नहीं निकल पाती थीं। अब योगी की सरकार में
हिम्मत नहीं है।
Pm Modi Aligarh Rally: परिवार पर पीएम का प्रहार
अलीगढ़ हाथरस के लाखों परिवारों को आयुष्मान में मुफ्त इलाज मिला है। मोदी की गारंटी है कि देश में बुजुर्ग को
भी मुफ्त इलाज मिलेगा। लोगों पर डबल जिम्मा होता है।