
किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। रविवार को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान
‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर साझा की। पीएम मोदी
ने लिखा, ‘कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार
बैठक। हमने औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, अवसंरचना और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग
पर चर्चा की।’उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप हमने अपनी साझेदारी
को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है तथा मैं आशावादी हूं कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी
अधिक विकसित होगी।’पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो 43 वर्षों में
किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। रविवार को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान
‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद
अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा था। बता दें, ‘द ऑर्डर ऑफ
मुबारक अल कबीर’ कुवैत का एक ‘नाइटहुड ऑर्डर’ है।