Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान

Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान
Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शनिवार की शाम

को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में बलिदान हो गए। वह 7 मई को अपने

बेटे का जन्मदिन मनाने घर आने वाले थे। छिंदवाड़ा के विक्की पहाड़े एयर फोर्स में

कार्यरत थे और शनिवार की शाम को जवानों पर हुए आतंकी हमले में बलिदान हो

गए। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बताया गया है कि विक्की वर्ष 2011

में एयर फोर्स की सेवा में गए थे। उनके परिवार में मां-पत्नी और एक 5 साल का बेटा

है, पिता का निधन हो चुका है। विक्की छिंदवाड़ा जिले के नोनिया-करबल गांव के निवासी थे। 

Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कॉर्पोरल पहाड़े पिछले महीने अपनी बहन की शादी में

शामिल होने के लिए परिवार से मिलने आए थे और 18 अप्रैल को यूनिट में शामिल हो गए

थे। कॉर्पोरल पहाड़े (33) भारतीय वायु सेना की सेवा में 2011 में गए थे। उनके परिवार में

उनका पांच साल का बेटा, पत्नी, मां और तीन बहनें हैं। बता दें जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले

में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक काफिले पर घात

लगाकर हमला किया था, जिससे विक्की पहाड़े की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य सैनिक

घायल हो गए थे। भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘काफिले को सुरक्षित

कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।” वायुसेना ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवादियों

के साथ गोलीबारी में, वायुसैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान भारतीय वायुसेना के पांच

कर्मियों को गोली लग गई और उन्हें तत्काल चिकित्सा के लिए निकटतम सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

 न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बताया गया है कि विक्की वर्ष 2011

में एयर फोर्स की सेवा में गए थे। उनके परिवार में मां-पत्नी और एक 5 साल का बेटा

है, पिता का निधन हो चुका है। विक्की छिंदवाड़ा जिले के नोनिया-करबल गांव के निवासी थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »