
Priyanka Gandhi के इस कदम से खुश हो गया पाकिस्तान
प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन वाले बैग पर घमासान हो चुका है। दरअसल, फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर
प्रियंका गांधी संसद पहुंची और जिसके बाद बीजेपी ने इसको लेकर उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस महासचिव गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं और फिलिस्तीनियों
के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं। “फिलिस्तीन” शब्द और तरबूज समेत फिलिस्तीनी प्रतीकों से
सजा हुआ हैंडबैग ले जाने को फिलिस्तीनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। नई दिल्ली
में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जजेर ने पिछले हफ्ते प्रियंका को केरल के वायनाड
से उनकी हालिया चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता को बधाई देने के लिए बुलाया था।आपको बता दें कि
बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। उन्होंने उन पर और उनकी सरकार पर बर्बरता का आरोप
लगाया था। कांग्रेस महासचिव की यह टिप्पणी नेतन्याहू द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में एक भाषण में
गाजा में इजरायल के चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। भाजपा ने इस घटनाक्रम पर कड़ी
प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ कहा। इंटरनेट यूजर्स में से एक ने कहा कि प्रियंका
गांधी अपने समर्थन का प्रतीक एक विशेष बैग लेकर फिलिस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखा रही हैं।