
Priyanka Gandhi ने जनता से किए कई वादें
प्रियंका ने कहा कि वह उन्हें मिले प्यार और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दो दिन के
लिए यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि यहां से जाने के बाद उनका असली काम शुरू होगा। उन्होंने
जनता से कहा कि हम आपकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
इसके अलावा प्रियंका ने लोगों से यह भी कहा कि उनका सबसे पहला काम मलयालम सीखना
है।प्रियंका ने कहा, ‘कल ऐसी ही एक सभा में, लोगों के बीच से किसी ने मुझसे कहा कि आप
वादा कीजिये कि आप फिर आएंगी। इसलिए मैं वादा करती हूं कि मैं इतनी बार आऊंगी कि
आप मुझसे ऊब जाएंगे। इसलिए कृपया मुझे देखने की आदत डाल लीजिए।’सुल्तान बाथरी
में अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार
ने चार महीने पहले वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन का राजनीतिकरण किया। कांग्रेस नेता
ने कहा, ‘सत्ता में मौजूद व्यक्तियों को यह समझना चाहिए कि एक बड़ी त्रासदी हुई है और
इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।’राहुल गांधी के साथ दो दिन के लिए वायनाड के दौरे
पर आईं प्रियंका ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरुवंबाडी,
निकंबूर, कोझिकोड तथा मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में हिस्सा लिया। प्रियंका ने
वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 4,10,931 मतों के अंतर से जीत हासिल की,
जो उनका पहला चुनावी मुकाबला था। राहुल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड
के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी। इसके बाद,
उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, जिसपर नवंबर में उपचुनाव हुआ था।