
Putin को गले लगाने पर जेलेंस्की को लगी थी मिर्ची
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी
क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा। युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने
कहा है कि इसे केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जा सकता
है और प्रधान मंत्री ने कहा है कि भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के
लिए तैयार है। पीएम मोदी इस महीने की शुरुआत में दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को
भी गए थे। राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने इस
त पर जोर दिया कि हिंसा का कोई समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता
है। उन्होंने कहा था कि भारत ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त
राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने का आह्वान किया है। युद्ध के मैदान पर कोई समाधान
नहीं है। बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।यूक्रेन के राष्ट्रपति
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर तीखी
प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुनिया के सबसे
बड़े लोकतंत्र के नेता को दुनिया के सबसे खूनी व्यक्ति को गले लगाते देखना एक बड़ी
निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है।