Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को अयोध्या में
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं।
इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर अभिनेत्री काफी उत्साहित
नजर आयीं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से अभिनेत्री ने
अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut

ये आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा की गयी पुष्प वर्षा के दौरान का है।
वीडियो में, आसमान से फूलों की बरसात हो रही है और नीचे कंगना उत्साहित
होकर पूरे जोश के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे लगाती नजर आ रही हैं। बता दें,
अभिनेत्री को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
इस ख़ास मौके पर अभिनेत्री की बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद थीं।

जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाती नजर आईं

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जोर-जोर से जय श्री राम का जयकारे लगाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगना का वीडियो वायरल हो रहा है।

आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से तमाम वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक वीडियो में कंगना रनोट (Kangana Ranaut) इतनी खुश दिखीं कि वह जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाती नजर आईं।

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

‘राम आ गए।’ अभिनेत्री के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम और

लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। वीडियो से पहले कंगना ने अपनी

कुछ तस्वीरें साझा की थी। तस्वीरों में अभिनेत्री राम मंदिर के आगे

खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कंगना

ने कैप्शन में लिखा, ‘यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की…जय श्री राम।’

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट

भी शामिल हुईं। कंगना भगवान राम के आगमन से बहुत खुश हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »