Ranveer Singh के पिता ने लिया लीगल एक्शन

Ranveer Singh के पिता ने लिया लीगल एक्शन
Ranveer Singh के पिता ने लिया लीगल एक्शन

 नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों के लिए सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है,

कभी-कभी उतना ही वह उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। खासकर जब

से AI का इस्तेमाल बढ़ा है, तब से सितारों को और भी सतर्कता बरतनी पड़

रही है।Ranveer Singh का बीते दिनों एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर

वायरल हुआ था जिसके खिलाफ एक्टर ने FIR दर्ज करवाई थी। डॉन-3 एक्टर के

बाद अब उनके पिता जगजीत सिंह भगनानी ने भी एक्स अकाउंट पर डीपफेक

वीडियो शेयर करने वाले यूजर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। रणवीर सिंह

के पिता ने शिकायत के बाद यूजर्स पर साइबर पुलिस ने ये धाराएं लगाईं।

रश्मिका मंदाना से लेकर आलिया भट्ट और काजोल जैसे सितारों के बाद

हाल ही में ‘डॉन-3’ अभिनेता रणवीर सिंह डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स का इस्तेमाल करके रणवीर सिंह का एक डीपफेक

वीडियो शेयर किया गया था, जिसके खिलाफ उनकी टीम ने कड़ा एक्शन उठाया

था। रणवीर सिंह के बाद अब उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने भी डीपफेक

वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।

रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी दर्ज की FIR

NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को रणवीर सिंह के पिता जगजीत

सिंह भवनानी ने यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पिता ने अपनी FIR में

बताया कि रणवीर सिंह के जिस वीडियो के साथ AI का यूज करके छेड़छाड़ की

गयी है, वो बनारस में हुए एक फैशन शो का है, जहां रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की थी। हालांकि, यूजर ने उनका एक ऐसा डीपफेक

वीडियो शेयर किया, जिसमें उनमें शब्दों को गलत तरह से पेश किया गया है। यूजर

के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही रणवीर सिंह के पिता ने ये भी कहा

कि उनके बेटे किसी भी राजनैतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।

Ranveer Singh के पिता ने लिया लीगल एक्शन

रणवीर सिंह के पिता द्वारा एफआईआर के बाद पुलिस ने यूजर्स पर कई धाराएं

लगाते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 417 (चीटिंग),

468(लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से) और आईपीसी 469 (जानबूझकर

किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। रणवीर

सिंह से पहले आमिर खान का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था,

जिसके खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »