Russia में घुसकर यूक्रेन ने किया जबरदस्त हमला

Russia में घुसकर यूक्रेन ने किया जबरदस्त हमला
Russia में घुसकर यूक्रेन ने किया जबरदस्त हमला
आरटी न्यूज ने रूस की जांच समिति का हवाला देते हुए बताया कि मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों की देखरेख
कर रहे एक वरिष्ठ रूसी जनरल की इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से मौत हो गई। बता दें कि यह
धमाका राष्ट्रपति भवन से महज सात किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। कहा जा रहा है कि धमाके के लिए
300 ग्राम टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था।रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुक नहीं रहा है। ये लगातार
अलग अलग दिनों में अलग अलग तरह से मोड़ ले रहा है। लेकिन तबाही और सिर्फ तबाही ही रोज की
कहानी है। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर
किरिलोव की क्रेमलिन से लगभग 7 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट में एक धमाके
में मौत हो गई है। आरटी न्यूज ने रूस की जांच समिति का हवाला देते हुए बताया कि  मॉस्को में परमाणु
सुरक्षा बलों की देखरेख कर रहे एक वरिष्ठ रूसी जनरल की इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से मौत
हो गई। बता दें कि यह धमाका राष्ट्रपति भवन से महज सात किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। कहा जा
रहा है कि धमाके के लिए 300 ग्राम टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था।

Russia में घुसकर यूक्रेन ने किया जबरदस्त हमला

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में किरिलोव के सहायक की भी मौत हो गई, जो स्कूटर में रखे विस्फोटक

उपकरण के कारण हुआ था। समिति के प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा कि रूसी जांचकर्ताओं ने दो मौतों

का मामला खोला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जांचकर्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ और परिचालन सेवाएं

घटनास्थल पर काम कर रही हैं। इस अपराध के आसपास की सभी परिस्थितियों को स्थापित करने के

लिए जांच और खोज गतिविधियां की जा रही हैं। फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन में रूस के सैन्य

अभियान के दौरान यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए 16 दिसंबर को

यूक्रेन की एक अदालत ने किरिलोव को उसकी अनुपस्थिति में सजा सुनाई थी। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा

ने 16 दिसंबर को किरिलोव पर फरीवरी 2022 में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित

रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने कहा कि

उसने फरवरी 2022 से अबतक युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों, विशेष रूप से के-1 लड़ाकू

ग्रेनेड के 4,800 से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने को दर्ज किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »