Singham Again के साथ रिलीज हो रही है Bhool Bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन ने कहा कि इसके पीछे गणित है। जैसे कि टीम क्या है, उनकी पिछली फिल्म कौन सी
थी, उनकी अगली फिल्म कौन सी है, दर्शक किसे देखने आ रहे हैं? कई तरह के कैलकुलेशन होते हैं,
जिन पर आप और इंडस्ट्री दोनों ही गौर कर रहे होते हैं। जब ये चीजें अच्छी तरह से कैलकुलेट हो जाती
हैं, तो आप इसका दबाव नहीं लेते।अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज के लिए
तैयार है। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘भूल भुलैया 3’ का मुकाबला अजय देवगन की
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से है। इसके अलावा ‘स्त्री 2’ की बॉक्स ऑफिस की अपार सफलता के बाद अब
दर्शकों की निगाहें कार्तिक की फिल्म है। हालांकि, अभिनेता ने दावा किया है कि वह किसी भी तरह का
कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।
कार्तिक आर्यन ने इंडियन एक्सप्रेस से अपने आने वाली फिल्म के बारे में बातचीत की। उन्होंने बॉक्स
ऑफिस पर फिल्म की रिलीज और उसके कलेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके पीछे गणित
है। जैसे कि टीम क्या है, उनकी पिछली फिल्म कौन सी थी, उनकी अगली फिल्म कौन सी है, दर्शक
किसे देखने आ रहे हैं? क्या यह साल की सबसे बड़ी तारीख है, क्या इस दौरान कई छुट्टियां हैं? कई
तरह के कैलकुलेशन होते हैं, जिन पर आप और इंडस्ट्री दोनों ही गौर कर रहे होते हैं। जब ये चीजें
अच्छी तरह से कैलकुलेट हो जाती हैं, तो आप इसका दबाव नहीं लेते।
Singham Again के साथ रिलीज हो रही है Bhool Bhulaiyaa 3
बॉलीवुड में अपने करियर के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि उन्हें कुछ भी थाली में
परोसा हुआ नहीं मिला है। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे सफर में, मुझे कभी कुछ नहीं मिला। मुझे
खुद ही प्लेट बनानी पड़ी, कोई भी मेरे पास थाली लेकर नहीं आया। जब मैंने शुरुआत की थी,
तब मुझे कोई 500 करोड़ रुपये कमाने वाला निर्देशक नहीं मिला था, मैंने सभी नए निर्देशकों
के साथ काम किया है। इसलिए, मैं उतना भाग्यशाली नहीं रहा, लेकिन मुझे पता है कि मेरा
मार्जिन कहां से बढ़ सकता है। अगर मैं अभी भी वह संख्या दे रहा हूँ, तो मैं उससे संतुष्ट हूं।
‘उन्होंने आगे कहा, ‘मैं तुलना नहीं कर रहा हूं। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मैं एक अच्छी
जगह पर हूं क्योंकि जब मैं शहर में आया था तो कोई भी मुझे नहीं जानता था और अब, मैं
देश के हर कोने में पहचाना जाता हूं। यह आभारी होने की बात है।’ बता दें, भूल भुलैया 2 ने
बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। ऐसे में कार्तिक की भूल भुलैया 3 से भी निर्माताओं
को अच्छी कमाई की उम्मीद है।