Sonam Raghuvanshi के सरेंडर के बाद मां और पिताय ने दिया बयान

Sonam Raghuvanshi के सरेंडर के बाद मां और पिताय ने दिया बयान
Sonam Raghuvanshi के सरेंडर के बाद मां और पिताय ने दिया बयान

मध्यप्रदेश के इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा मामले में पुलिस को बड़ा

अपडेट मिला है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की

है। पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी आ चुके है। इनमें से एक महिला भी है

जिसका नाम सोनम रघुवंशी बताया गया है। ये महिला ही मृतक राजा की

पत्नी है।माना जा रहा है कि पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर

से पकड़ा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश से हुई है। पुलिस

अभी एक और आरोपी की तलाश में है। इस घटना के बाद अब सोनम की

मां का बयान भी सामने आया है। सोनम की मां संगीता ने कहा कि हमें

राहत है कि सोनम मिल गई है। मगर दर्द अब भी है। सोनम और राजा

शादी के बाद हनीमून के लिए गए थे। वहां गुवाहाटी से शिलांग जाने के

बाद राजा की हत्या हो गई।

Sonam Raghuvanshi के सरेंडर के बाद मां और पिताय ने दिया बयान

सोनम की मां संगीता का कहना है कि बेटी मिलने से राहत है मगर

दर्द कम नहीं हुआ है। लड़का चला गया है। हम जानना चाहते हैं कि

हत्या के पीछे क्या कारण था और कौन इसके पीछे था। हमें भी सही

गलत की जानकारी चाहिए। ये पूरे मामले की जांच अच्छे से होनी

चाहिए ताकि पता चले कि हत्यारा कौन है। हम सबका सामना

करना होगा। दुख है मगर कुछ कर नहीं सकते।सोनम रघुवंशी

लापता हो गई थी जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। उत्तर प्रदेश

के गाजीपुर में आखिर में उसने सरेंडर किया। उसे जांच के लिए

अस्पताल भेजा गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है।

बता दें कि 11 मई को ही सोनम और राजा की शादी हुई थी। दोनों

20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने

के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग गए थे। शुरुआत में दोनो

परिवार से बात करते रहे मगर बाद में संपर्क टूट गया। 24 मई

से दोनों के फोन बंद थे जिसके बाद परिवार को चिंता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »