Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत

Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत
Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत
छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई जबकि पहाड़ों से मिट्टी कट कर मकानों
पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई।
रविवार से छह लोग लापता हैं। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से
सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया
कि बाढ़ और बारिश संबंधी अन्य घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और
छह अन्य लोग लापता हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर
फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। देश में रविवार से हुई मूसलाधार बारिश के
कारण कई स्थानों पर भारी तबाही हुई है, जिसके चलते घरों, खेतों और सड़कों पर पानी
भर गया है और अधिकारियों को ऐहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी है।श्रीलंका में मई के मध्य में भारी मानसूनी बारिश होने

के बाद से मौसम प्रतिकूल है।

Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रविवार को राजधानी कोलंबो और सुदूर रतनपुरा जिले

में छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई जबकि पहाड़ों से मिट्टी कट कर मकानों

पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

रविवार से छह लोग लापता हैं।केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार तक 5,000 से

अधिक लोगों को बचाव केंद्र ले जाया गया है और 400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पीड़ितों

को बचाने और भोजन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नौसेना और थलसेना के

जवानों को तैनात किया गया है। श्रीलंका में मई के मध्य में भारी मानसूनी बारिश होने

के बाद से मौसम प्रतिकूल है। इससे पहले कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़

उखड़ गए, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »