Swati Maliwal के आरोपों की सच्चाई आएगी सामने

Swati Maliwal के आरोपों की सच्चाई आएगी सामने
Swati Maliwal के आरोपों की सच्चाई आएगी सामने

 नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास

में हुई बदसलूकी मामला बेहद गर्मा गया है और इस पर सियासत भी चरम

पर है। गुरुवार को स्वाति की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में

है। जहां गुरुवार देर रात स्वाति की एफआईआर और मेडिकल हुआ। वहीं सुबह

ही पुलिस उनका बयान दर्ज कराने उन्हें लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची।

जब्त किया सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डीवीआर

इसी दौरान पुलिस ने सीएम आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डीवीआर

को जब्त कर लिया है। यह काम पुलिस ने फोरेंसिक टीम के सामने किया। अब पुलिस

इसे जांच के लिए एफएसएल को भेजेगी। जांच से पता चलेगा कि घटना के बाद फुटेज

के साथ छेड़छाड़ की गई है अथवा नहीं। अगर छेड़छाड़ की बात सामने आएगी तब

मुकदमे में पुलिस सुबूत मिटाने की धारा भी जोड़ेगी।

Swati Maliwal के आरोपों की सच्चाई आएगी सामने

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक विभव कुमार जब

स्वाति मालीवाल की पिटाई कर रहे थे तब मुख्यमंत्री वहां थे या नहीं। अगर उनकी

मौजूदगी का पता लगेगा तब पुलिस उन्हें भी केस में आरोपित बना सकती है। उधर

विभव की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम दिल्ली और पंजाब में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »