
स्टेशन पर प्रसारित की जाने वाली सामग्री अफगान महिलाओं द्वारा तैयार की जाती है। इसका सहयोगी
उपग्रह चैनल ‘बेगम टीवी’ फ्रांस से संचालित होता है और सातवीं से 12वीं कक्षा तक के अफगान स्कूली
पाठ्यक्रम को कवर करने वाले कार्यक्रम प्रसारित करता है। तालिबान ने देश में महिलाओं और लड़कियों
की छठी कक्षा से आगे की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है।तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय ने
शनिवार रात जारी एक बयान में कहा कि ‘रेडियो बेगम’ ने परिचालन पुनः आरंभ करने की अनुमति के
लिए ‘‘कई बार अनुरोध’’ किया था और स्टेशन द्वारा अधिकारियों से प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद
निलंबन हटा दिया गया। इसमें कहा गया कि स्टेशन ने ‘‘पत्रकारिता के सिद्धांतों और अफगानिस्तान
के इस्लामी अमीरात के नियमों के अनुसार प्रसारण करने और भविष्य में कोई भी उल्लंघन नहीं करने
का’’ वचन दिया है। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ये सिद्धांत और नियम क्या हैं। रेडियो बेगम से इस
संबंध में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका है।