TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने किया दावा

बीजेपी को एंटी मुस्लिम बताना सिर्फ साजिश भर है

TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने किया दावा

 

 

 

 

 

 

 

मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि बीजेपी को एंटी मुस्लिम बताना सिर्फ साजिश भर है,

जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है.

मिथुन चक्रवर्ती  के ताजा बयान ने पश्चिम बंगाल की

राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने संकेत दिया है कि

TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने किया दावा

पश्चिम बंगाल में महाराष्ट्र जैसा राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है.

मिथुन चक्रवर्ती का दावा है कि ममता बनर्जी की TMC पार्टी के 38

विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं.

वहीं इनमें से 21 विधायक तो ऐसे हैं जो सीधे उनके यानी मिथुन के टच में हैं.

मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि बीजेपी को एंटी

मुस्लिम बताना सिर्फ साजिश भर है, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है.

पिछले साल ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.

अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिये हैं.

बीजेपी की एंटी मुस्लिम छवि पर जब सवाल हहुआ

तो मिथुन ने कहा कि हमेशा आरोप लगा है कि बीजेपी दंगा करवाती है.

भारत के 3 बड़े सितारे मुस्लिम, उनसे सभी हिंदू करते हैं प्यार-मिथुन

इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हमेशा आरोप लगाया जाता है

कि बीजेपी दंगों में शामिल है, बीजेपी दंगे कराती है

लेकिन मुझे एक घटना दिखाओ जिससे यह तय होता हो कि बीजेपी इन दंगों में शामिल है.

वहीं मंत्री पार्थ चटर्जी के मामले पर मिथुन ने कहा कि

अगर उनके खिलाफ सबूत नहीं है तो आराम करो

और सो जाओ कुछ भी नहीं होगा. लेकिन

अगर सबूत उनके खिलाफ है तो फिर आपको कोई भी नहीं बचा सकता है.

TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने किया दावा

वहीं बीजेपी (BJP) के मुस्लिमों से नफरत के सवाल पर मिथुन

(Mithun Chakraborty) ने कहा कि भारत के तीन शीर्ष सितारे मुस्लिम है.

सलमान, शाहरुख और आमिर! वो कैसे संभव है? बीजेपी 18 राज्यों में सत्ता में है.

अगर बीजेपी उनसे नफरत करती है या हिंदू उनसे प्यार नहीं करते हैं

तो उनकी फिल्में इन राज्यों से सबसे बड़ा कलेक्शन कैसे कर सकती हैं.

इसके अलावा शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मिथुन ने कहा

कि शिक्षक भर्ती घोटाला 2000 करोड़ रुपये का है न कि 100 करोड़ रुपये का.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »