
अमेरिका के इतिहास में ये ऐसा हमला था जो वर्षों तक भूला नहीं जाएगा
अमेरिका के इतिहास में ये ऐसा हमला था जो वर्षों तक भूला नहीं जाएगा। इसमें सवाल
दुनिया की सबसे तेज तर्रार माने जाने वाली एजेंसी सीक्रेट सर्विस पर भी उठे। जब सवाल
खड़े हुए तो सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर पर गाज गिर गई। उनकी पेशी हुई और पेशी में ऐसे
सवाल किए गए जिसका जवाब सीक्रेट सर्विस चीफ के पास नहीं था। फिर मौका कार्रवाई
का था। डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद पहला बड़ा एक्शन हुआ और सीक्रेट सर्विस की
डायरेक्टर किम्बर्ली चिटेल का इस्तीफा हो गया। एक ऐसा इस्तीफा जिसकी चर्चा हर
तरफ है। पूरा सीक्रेट सर्विस इस हमले के बाद बैकफुट पर था। एक के बाद एक
कमेटी के सदस्य सवाल कर रहे थे।
Trump की सुरक्षा से हुआ बड़ा खेल
कमेटी के सदस्यों ने पूछा कि 13 जुलाई से पहले आपने अतिरिक्त संसाधनों की मांग
की थी? इस पर सीक्रेट सर्विस चीफ ने कहा कि मैं आपको जो बता सकती हूं वो ये कि
13 जुलाई के कार्यक्रम के लिए उस दिन के लिए जो मांगा गया था वो दिया गया।
चिटेल से पूछा गया कि कई घंटे पहले आपने बयान को राजनीतिक बताकर इस
सीमित को भेजा था, हां या नहीं? इस पर सीक्रेट सर्विस चीफ ने कहा कि मुझे नहीं
पता कि मेरा बयान बाहर कैसे आया। इस पर पैनल ने इसे बकवास बताया।