
Trump ने कठोर आव्रजन नीतियों के समर्थकों को सीमा शुल्क
विटेलो हाल में आग्नेयास्त्र और सामरिक कार्यक्रमों के सहायक निदेशक रहे हैं। स्कॉट और विटेलो
के अलावा ट्रंप ने आव्रजन संबंधी टीम में गृह सुरक्षा विभाग के प्रमुख के रूप में साउथ डकोटा की
गवर्नर क्रिस्टी नोएम, पूर्व कार्यवाहक आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन प्रमुख टॉम होमन को
‘बॉर्डर जार’ और कठोर आव्रजन नीतियों के कट्टर समर्थक स्टीफन मिलर को ‘डिप्टी चीफ ऑफ
स्टाफ’ के रूप में नामित किया है। सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा में लगभग 60,000 कर्मचारी
हैं और यह एजेंसी गृह सुरक्षा विभाग के अंतर्गत आती है। सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग
के प्रमुख के तौर पर रॉडने स्कॉट तथा आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग के प्रमुख पद के
लिए कैलेब विटेलो को नामित किए जाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि वह ‘बॉर्डर पट्रोल’ के
पूर्व प्रमुख रॉडने स्कॉट को सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा का प्रमुख नामित कर रहे हैं। स्कॉट
आव्रजन के कठोर नियमों के मुखर समर्थक हैं।