Trump के स्टील टैरिफ से दुनिया भले ही परेशान

Trump के स्टील टैरिफ से दुनिया भले ही परेशान
Trump के स्टील टैरिफ से दुनिया भले ही परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं तब से टैरिफ उनका सबसे पसंदीदा शब्द बन

गया है। सोते-जागते,आते-जातेउनकी जुबान पर टैरिफ छाया रहता है। कनाडा को 51वां राज्य

बनाना हो टैरिफ लगा दो। फेंल की तस्करीरोकनी है टैरिफलगा दो।यूक्रेन वॉर में पीस डील

करानी हो टैरिफ लगा दो या धमकी दे दो। अगर आपने पिछले कुछ महीने में ट्रंप को ट्रैक

किया होगा तो पता चलेगा कि टैरिफ उनका सिंगल प्वाइंट वेपन बन गया है। हर मर्ज की

एक ही दवा। कभी आग लग जाए तो उसके जवाब में कहीं ट्रंप टैरिफ न लगा दें। डोनाल्ड

ट्रम्प को ‘टैरिफ मैन’ के नाम से भी जाने जाना लगा है। वे निश्चित रूप से इस नाम को

सही साबित कर रहे हैं। उन्होंने ग्लोबल ट्रेड वॉर में एक नया वेपन अब इस्तेमाल कर

दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे 4 जून से स्टील औरएल्युमीनियमआयात पर

अमेरिकी टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देंगे।Trump के स्टील टैरिफ से

दुनिया भले ही परेशान

Trump के स्टील टैरिफ से दुनिया भले ही परेशान

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अगले हफ्ते से देश में आयात होने वाले स्टील और एल्युमिनियम

पर टैरिफ अब दोगुना लगेगा। यानी 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया जाएगा। ट्रंप का माननाहै कि इस नए नियम से अमेरिकी

एल्युमिनियम को नया बल मिलेगा। यह कदम घरेलू उद्योगों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरताके मकसद से उठाया गया है।

पेंसिलवेनिया के एक यूएस स्टील प्लांट में मजदूरों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि स्टील पर टैरिफ अब 50% होगा।

कोई इससे बच नहीं पाएगा। इसके तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘टुथ’ पर लिखा, एल्युमिनियम पर भी यही

दर लागू होगी, जो बुधवार, 4 जून से प्रभावी होगी। ट्रंप के इस फैसले को उनकी आक्रामक व्यापार नीति का हिस्सा माना जा

रहा है, जो न सिर्फ प्रतिद्वंद्वियों, बल्कि सहयोगी देशों को भी प्रभावित कर रहीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »