
Trump ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का निश्चय किया
रूस ने युद्ध की शुरुआत में जबरन इन क्षेत्रों का विलय कर लिया था, लेकिन वह कभी पूरी
तरह से कब्ज़ा नहीं कर पाया। वह यूक्रेन के ऊर्जा नेटवर्क एवं अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी
ढांचे को कमज़ोर करने की कोशिश में ताबड़तोड़ मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है। बदले में
यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी पैठ का विस्तार करने की कोशिश की है। यूक्रेन ने
रूसी तेल केंद्रों और मॉस्को की युद्ध मशीन के लिए महत्वपूर्ण अन्य प्रमुख लक्ष्यों को
मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाया है।नों ही पक्षों ने वार्ता के सिलसिले में ऐसा रूख
अपना लिया है जहां समझौते की गुजाइंश बहुत कम बची है। चुनाव प्रचार के दौरान महज
24 घंटे के अंदर युद्ध रूकवा देने का ऐलान करने वाले ट्रंन ने इस माह के शुरू में यह
समयसीमा बदल दी और उम्मीद जतायी कि छह माह में शांति वार्ता हो सकती है।
यूक्रेन में उनके नामित दूत कीथ केल्लोग का कहना है कि शांति समझौता
100दिनों में हो सकता है।