UCC में आदिवासी भाई-बहनों नहीं किया जाएगा शामिल

UCC में आदिवासी भाई-बहनों नहीं किया जाएगा शामिल
UCC में आदिवासी भाई-बहनों नहीं किया जाएगा शामिल
भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है। यहां इतना कोयला और
खनिज है कि अकेला झारखंड पूरे देश को खनिज और ऊर्जा दे सकता, लेकिन दुर्भाग्य तो
देखिए, झारखंड समृद्ध है और झारखंडी गरीब हैं।झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर
गृह मंत्री अमित शाह ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस
दौरान शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव, सिर्फ विधायक चुनने या एक पार्टी की
सरकार बदलकर दूसरी पार्टी की सरकार लाने का नहीं है। ये चुनाव, झारखंड के युवाओं,
महिलाओं, आदिवासियों व पिछड़ों का भविष्य सुधारने का है। उन्होंने कहा कि झारखंड
में परिवर्तन… भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए चाहिए, घुसपैठियों को रोकने के लिए
चाहिए, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को समाप्त करने के लिए चाहिए,
आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए चाहिए और युवाओं को झारखंड
में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए चाहिए।भाजपा नेता ने कहा
कि झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है। यहां इतना कोयला और खनिज है कि
अकेला झारखंड पूरे देश को खनिज और ऊर्जा दे सकता, लेकिन दुर्भाग्य तो देखिए,
झारखंड समृद्ध है और झारखंडी गरीब हैं। मैं आपसे वादा करता हूं, इतने कारखाने
झारखंड में लगेंगे कि यहां के युवाओं को नौकरी के लिए अपने परिवार को छोड़कर
दूसरे राज्य में पलायन नहीं करना पड़ेगा। शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को
सुरक्षित किया, देश को समृद्ध किया। मनमोहन सिंह जी, देश के अर्थतंत्र को 11वें
नंबर पर छोड़ कर गए थे। मात्र 10 साल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के अर्थतंत्र
को 5वें नंबर पर लाने का काम किया है। वर्ष 2027 तक देश का अर्थतंत्र दुनिया का
तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र होगा।

UCC में आदिवासी भाई-बहनों नहीं किया जाएगा शामिल

इससे पहले दुमका में शाह ने कहा कि झारखंड को बनाने का काम भाजपा के महान नेता, हमारे

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया और अब झारखंड को सवांरने का काम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल भगवान बिरसा मुंडा की

जयंती थी। दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई

गई, जिसका हेमंत बाबू विरोध करते हैं। 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान

बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

इसके साथ ही मोदी जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बन रही है और ये कमेटी प्रयास

करेगी कि ये पूरा साल (बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती) आदिवासी गौरव वर्ष के रूप में

मनाया जाए।अमित शाह ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण

दिया, जिस कारण से यहां के आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या दोनों कम हो रही

है। झारखंड में एक बार आप भाजपा की सरकार बना दो, हम एक-एक घुसपैठिए को

यहां से बाहर निकालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस, झारखंड

में अफवाह फैला रहे हैं कि UCC आएगी तो आदिवासियों को परेशानी होगी। आदिवासी

भाई-बहनों चिंता मत करो, UCC में आपको शामिल नहीं किया जाएगा। UCC से

आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »