Uttar Pradesh के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक

Uttar Pradesh के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक
Uttar Pradesh के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक
पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी
मौके पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य शुरू कराया, जिसके चलते एक बच्ची तथा
बंदर को बचा लिया गया। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा
एक ट्रक बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियां के बाहर सो रहे
लोगों पर पलट गया, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई।

Uttar Pradesh के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक

केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मल्लावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-उन्नाव

मार्ग पर बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़िया के बाहर सो

रहे एक ही परिवार के लोगों पर पलट गया। यह परिवार कला बाज जाति से ताल्लुक

रखता है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ

लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटवाया और उसके

नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।गोस्वामी ने बताया कि हादसे में अवधेश (40), सुधा

(35), लाला (पांच), सुनैना (11), बुद्धू (चार), हीरो(25), करण (30), तथा बिहारी (दो)

की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई जबकि चार साल की एक बच्ची बिट्टू घायल

हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, हादसे की

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता

से राहत कार्य शुरू कराया, जिसके चलते एक बच्ची तथा बंदर को बचा लिया गया। 

पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »