Waqf Amendment Bill पर Supreme Court के अंतरिम फैसले में छिपा है संतुलन और संवैधानिकता का संदेश

Waqf Amendment Bill पर Supreme Court के अंतरिम फैसले में छिपा है संतुलन और संवैधानिकता का संदेश
Waqf Amendment Bill पर Supreme Court के अंतरिम फैसले में छिपा है संतुलन और संवैधानिकता का संदेश
सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वक़्फ़ परिषदों और बोर्डों में गैर-मुस्लिम
सदस्यों की संख्या सीमित रहनी चाहिए।
केंद्रीय वक़्फ़ परिषद में चार से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्य न हों
और राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार की सीमा लागू हो।
सुप्रीम कोर्ट ने वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर दिए गए
अपने अंतरिम आदेश में एक बार फिर भारतीय न्यायपालिका
की उस परंपरा को दोहराया है, जिसमें संसद द्वारा बनाए गए
कानून को संवैधानिक रूप से वैध मानने की धारणा सर्वोपरि होती है।
न्यायालय ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इंकार किया
लेकिन कुछ प्रमुख प्रावधानों पर अस्थायी रोक लगाकर यह संदेश दिया
कि कानून बनाने की प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों के बीच
संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

Waqf Amendment Bill पर Supreme Court के अंतरिम फैसले में छिपा है संतुलन और संवैधानिकता का संदेश

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वक़्फ़ परिषदों और बोर्डों

में गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या सीमित रहनी चाहिए।

केंद्रीय वक़्फ़ परिषद में चार से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्य न हों

और राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार की सीमा लागू हो।

देखा जाये तो यह निर्णय एक संवेदनशील धार्मिक संस्था के चरित्र को बनाए

रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना

कि प्रशासनिक दृष्टि से गैर-मुस्लिम को सीईओ बनाना

पूरी तरह असंवैधानिक नहीं है, लेकिन “जहाँ तक संभव हो”

मुस्लिम सीईओ की नियुक्ति ही की जानी चाहिए।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उस प्रावधान पर रोक लगाई,

जिसके तहत सरकार किसी भूमि विवाद के दौरान वक़्फ़ संपत्ति

को डिरेकोग्नाइज़ कर सकती थी।

यह प्रावधान ‘separation of powers’ (शक्तियों का पृथक्करण)

के सिद्धांत के विरुद्ध माना गया।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संपत्ति का अधिकार और स्वामित्व तय करने

का अधिकार केवल न्यायाधिकरणों और अदालतों का है

न कि कार्यपालिका का। साथ ही यह भी निर्देश दिया

कि जब तक विवाद का अंतिम निपटारा नहीं होता

तब तक वक़्फ़ भूमि पर कोई तृतीय पक्ष अधिकार न बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »