
पौष्टिक डाइट, अनियमित दिनचर्या और तनाव थायराइड को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण है।
Women Health: पुरुषों की लापरवाही महिलाओं को अंदर से कर रही खोखला, घेर लेती हैं ये 5 बीमारियां
जब पुरुष अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते, इमोशनल सपोर्ट नहीं करते
और घर के कामों में हाथ नहीं बटाते हैं, तो महिलाओं पर रिश्तों और काम का बोझ बढ़ जाता है।
यह तनाव सीधे तौर पर थायराइड ग्लैंड को प्रभावित कर सकता है।
जिससे थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है
और इसके लक्षणों में थकान, बालों का झड़ना, मूड स्विंग्स और वजन का घटना-बढ़ना शामिल है।
आजकल महिलाओं में पीसीओएस और अनियमित पीरियड्स आम समस्या है।
इसकी एक बड़ी वजह हार्मोनल असंतुलन है, जोकि तनाव और खराब लाइफस्टाइल से जुड़ा होता है।
अगर पुरुष अपने पार्टनर की जरूरत को नहीं समझते हैं
उनको पर्याप्त आराम नहीं मिलता या घर में सपोर्ट नहीं मिलता है
तो तनाव बढ़ जाता है। यह तनाव इंसुलिन रेजिस्टेंस और एण्ड्रोजन के लेवल को बढ़ा सकता है।
जिससे पीरियड्स और पीसीओएस की समस्या हो सकती है।