
पहली बार शाओमी (Xiaomi) भारत में अपना नया दमदार स्मार्टफोन REDMI Turbo 5
लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यही है कि पहली बार कंपनी ने
अपनी टर्बो सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले यह केवल चीन तक ही
सीमित थी।आपको बता दें कि, यह एक परफॉर्मेंस-बेस्ड स्मार्टफोन है, जिसे गेमिंग
और हैवी यूसेज को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सबसे बेहतरीन AMOLED
डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और 7540mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। आइए
आपको बताते हैं इस नए फोन के सभी फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में-
REDMI Turbo 5 के टॉप स्पेसिफिकेशंस
– फोन में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया है। – स्क्रीन को स्मूथ बनाने के
लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। – तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आए, तो
इसके लिए 3500 निट्स की हाई ब्राइटनेस दी गई है। – वहीं, स्क्रीन को टूटने और
खरोंच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है। – स्मार्टफोन
में एकदम नया और पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा (4nm)
चिपसेट लगा है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali G720 MC8 GPU दिया
गया है। – स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन ने An Tu Tu बेंचमार्क
पर 2 मिलियन (20 लाख) का बेहतरीन स्कोर हासिल किया। – फोन को ज्यादा
इस्तेमाल करने पर गर्म न हो, इसके लिए इसमें 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम
दिया गया है। – इस फोन में फास्ट स्पीड वाली LPDDR5X Ultra RAM और
UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi का नया ‘Performance King’ Redmi Turbo 5 लॉन्च
– आपको बता दें कि, फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम
करता है। – कंपनी ने इस फोन में 4 साल तक ओएस(OS) अपडेट और 6 साल तक
सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया। – पानी और धूल से बचाव के लिए इसे
IP66/IP68/IP69/IP69K जबरदस्त रेटिंग मिली है। – सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले
फिंगरप्रिंट स्कैनर और टीवी/एसी कंट्रोल करने के लिए इन्फ्रोरड (IR) ब्लास्टर
भी दिया गया है।