अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के प्रतिनिधि
13/9/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा हिसार
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता कनाडा में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
में हरियाणा से प्रतिनिधि के रूप में अपनी भागीदारी करेंगे। इस महोत्सव में भारत से बड़ी संख्या में
संत, मनीषी, प्रोफसर, प्रबुद्धजनों सहित 100 लोगों का डेलीगेट भाग लेगा। कनाडा के अलग
-अलग शहरों में गीता महोत्सव 16 से 18 सितम्बर तक मनाया जाएगा। इसकी गूंज पूरे कनाडा
की धरती पर पैदा होगी। महोत्सव की एक विशेष बात यह होगी कि कनाडा में बसे
सभी प्रवासी भारतीयों को इस उत्सव में आमंत्रित किया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन गीता के उपदेश को विश्व के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुँचाना है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने न्यू जर्सी व मियामी के अंदर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
करवाने तथा अमेरिका और कनाडा के कार्यक्रमों हेतु समन्वय स्थापित करने के लिए
एनआरआई सेल प्रदेश प्रमुख संदीप देशवाल का तहदिल से धन्यवाद किया। गीता
महोत्सव में भाग लेने से डॉ कमल गुप्ता अमेरिका के न्यूजर्सी प्रान्त के नगर एडिसन
में प्रवासी भारतीयों के निमंत्रण पर पहुंचे। प्रवासी भारतीयों ने उनका भव्य स्वागत
करते हुए कहा कि आज हम अपनी मातृभूमि से आये महान व्यक्ति को हमारे बीच दे
ख कर गदगद हो गए हैं। वे वहां सांई मंदिर भी गए, जहां उन्होंने साईं बाबा की प्रतिमा
पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ प्रतिमा गुप्ता भी उनके साथ थी।
सात समुंदर पार से आये मेरे प्रिय भारतवासी बहनों और भाइयों
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सात समुंदर पार से आये मेरे प्रिय भारतवासी
बहनों और भाइयों मैं आज अपने भाइयों और बहनों के बीच पाकर विशेष आनंद
की अनुभूति कर रहा हूँ। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित
करते हुए कहा कि उनके अपने देश में निवेश के बेहतर और सुनहरे अवसर है।
निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत है
। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक सुधार प्रक्रिया को निरन्तर आगे बढ़ा रही है,
जिससे निवेश के लिए अवसरों को खोजा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार प्रवासी
भारतीयों के लिये देश को अंतर्राष्ट्रीय परिकल्पना को साकार करने में जुटी है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को देखते हुए भारत
सरकार प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन करती है। कैबिनेट मंत्री ने
कहा कि आज आपका देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आज भारत आध्यात्मिक विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज दुनिया
के अधिकतर देशों में मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विभिन्न देशों में मनाया जाना शुरू किया गया है।
भारत सैन्य दृष्टि से एक शक्तिशाली राष्टï्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उरी और पुलवामा
की आतंकवादी घटना के बाद जो माकूल जवाब भारत की सेना द्वारा दिया गया, वह जग जाहिर है।
आज पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर 73 वर्षो का
लगे कलंक को हटाया गया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ एक आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है,
जिससे लिंग अनुपात खत्म होने के कगार पर है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का मार्ग
प्रशस्त कर पिछले 700 वर्ष का कलंक को धोया गया।
पिछले 8 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
