
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी
बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भी खुलकर नहीं खेल पाये और 43 रन बनाने के लिये 55 गेंदें खेल
डाली। जवाब में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 17 . 5 ओवर में 105 रन पर आउट कर दिया।
राशिद खान ने 23 रन देकर और तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने 26 रन देकर चार चार विकेट लिये।
बांग्लादेश के लिये लिटन दास (नाबाद 54) अकेले किला लड़ाते रहे। बारिश के कारण खेल कई बार
रूका। अफगानिस्तान ने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी सलामी जोड़ी के दम पर जीत
दर्ज की है और आज भी कहानी वही रही। गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 59 रन की साझेदारी की
तो फजलहक फारूकी और नवीनुल ने नयी गेंद से विकेट लिये। शुरूआती विकेट लेने के आदी
फारूकी ने तंजीद हसन को दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद नवीनुल ने नजमुल हुसैन
शांतो और शाकिब अल हसन के कीमती विकेट लिये। बांग्लादेश का स्कोर उस समय तीन विकेट
पर 31 रन था जब बारिश के कारण खेल रूका। खेल बहाल होने पर पावरप्ले के छह ओवर में उसने
तीन विकेट पर 46 रन बना लिये थे। ऐसे में राशिद ने गेंद संभाली और लगातार ओवरों में विकेट लिये।