
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा
सकती है
अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा सकती है भाजपा
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस
वार्ता कर पीएम, पीएमओ और भाजपा पर सीएम अरविंद केजरीवाल
पर हमला करने की तैयारी का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “राजीव
चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों पर धमकी लिखी गई है। किसी अंकित
गोयल नाम के व्यक्ति ने सीएम को मारने की धमकी दी है। इस धमकी
की भाषा वही है, जो रोज भाजपा इस्तेमाल करती है। उसनेअपने इंस्टाग्राम
पर भी कल पोस्ट कर धमकी लिखी थी। अगर कल को केजरीवाल को कुछ
भी हुआ तो इसकी सीधी जिम्मेदारी पीएम, पीएमओ और भाजपा की ही होगी।
“संजय सिंह ने कहा, “पहले जेल में भी इंसुलिन न देकर सीएम को मारने की
कोशिश की जा चुकी है। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक
और मंत्री चुनावआयोग को पत्र लिखकर समय मांगेंगे और फिर वहां भी
इसकी शिकायत देंगे।”